चक्रवात (Cyclone) सामान्य जानकारी
राष्ट्रीय युवा दिवस
भारत में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
उद्देश्य:
इस दिवस का उद्देश्य विवेकानन्द की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानन्द के जीवन, कार्य-शैली, चेतना और आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।
स्वामी विवेकानन्द :-
बचपन का नाम - नरेंद्र नाथ दत्त
जन्म - 12 जनवरी 1863
वे एक दार्शनिक, समाज सुधारक और विचारक थे। उन्होंने 1893 में शिकागो में आयोजित धर्म के पहले संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। उन्होंने युवाओं से सफलता प्राप्त करने के लिए समर्पण का आग्रह किया।
निधन - 4 जुलाई 1902 को
Nice
ReplyDelete👌🏻
ReplyDelete👌
ReplyDelete