पद्म पुरस्कार
Padma awards
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। यह पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। तथा सामान्यतः मार्च–अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।
- पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा
- पद्म भूषण उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और
- पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।
- पद्म विभूषण दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है
- पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है
- पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं
- पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में 120 से अधिक नाम नहीं हो सकते है। वर्ष 1978 और 1979 और 1993 के 1997 को छोड़कर इन पुरस्कारो की घोषणा स्थापना के बाद से हर साल की गई है
नोट–
- हरा रंग विदेशी को इंगित करता है
- लाल रंग मरणोपरांत को इंगित करता है
- पिला रंग महत्वपूर्ण हस्तियों को इंगित करता है
- नीला रंग महिलाओ को इंगित करता है
पद्म पुरस्कार की शुरूआत हुई
पद्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में की गई थी, सरकार केवल दो पुरस्कार भारत रत्न और पद्म विभूषण की शुरूआत की। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान के तौर पर जाना जाता है । पद्म विभूषण तीन श्रेणियों पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग के लिए दिया जाता था। 1955 में वहाँ तीन श्रेणियों का क्रमशःपद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नामकरण किया गया।
2021 में मिलने वाले पद्म पुरस्कार की सूची
पद्म पुरस्कार इस साल 119 लोगों को मिला हैं।
👉 इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
सरकार की ओर जारी की गई पुरस्कार सूची के मुताबिक, इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण और 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड प्रदान किए जाएंगे. पद्म विभूषण अवार्ड पाने वालों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, तमिलनाडु के संगीतकार एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), कर्नाटक के डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, अमेरिका के नरिंद्र सिंह कपानी, दिल्ली के पुरातत्वविद बीबी लाल और ओडिशा के आर्टिस्ट सुदर्शन साहू का नाम शामिल है ।
RK EDUCATION
Super Sir Ji..
ReplyDelete