चक्रवात (Cyclone) सामान्य जानकारी
पठार
Plateau
पठार (Plateau):–
धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस पास की जमीन से पर्याप्त ऊंचा होता है और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा एवं सपाट हो उसे पठार कहते हैं। सागर तल से इनकी ऊंचाई लगभग 600 तक मीटर होती है।
पठारों की उत्पत्ति के कारक है।
1 भू–गर्भिक हलचले,जिसके कारण कोई समतल भू–भाग अपने पास वाले धरातल से ऊपर उठता है
2 ज्वालामुखी क्रिया के समय निकले लावा के जमाव से समतल एवं अपेक्षाकृत उठे हुए भाग का निर्माण होता हैं।
3 पर्वतो के निर्माण के समय किसी समीपवर्ती भाग के अधिक ऊपर न उठ पाने के कारण भी पठार का निर्माण होता हैं।
भारत के प्रमुख पठार है
छोटा नागपुर का पठार
हजारीबाग का पठार
मालवा का पठार
ढक्कन का पठार
रांची का पठार
बुंदेलखंड का पठार
कोडरमा का पठार
मेघालय या शिलांग का पठार
तेलंगाना का पठार
विश्व के प्रमुख पठार है
विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार हैं इसको दुनिया की छत भी कहते हैं
अरब का पठार
यूनान का पठार
ऑस्ट्रेलिया का पठार
मेडागास्कर का पठार
ब्राजील का पठार
मेसेटा का पठार
एशिया माइनर का पठार
बोलीविया का पठार
तिब्बत का पठार
अलास्का का पठार
चिया पास का पठार
अनातोलिया का पठार
पठार से संबन्धित कुछ प्रश्न :–
👉मैंसेट्टा का पठार कहा स्थित है ?
स्पेन के आइबेरियन में
👉गोलन हाइट्स चर्चित शब्द संबंधित है ?
मध्य पूर्व में स्थित पठार
👉जो पठार चारों ओर से पर्वतों से घिरे होते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?
अंतर पर्वतीय पठार
👉विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है ?
तिब्बत का पठार 5000 मीटर
👉संसार की छत किसे कहते हैं ?
पामीर के पठार को
RK EDUCATION
Very good
ReplyDelete